{"_id":"5b44e6ab4f1c1b0c278b5955","slug":"153124215320-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रुप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एक मकान में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब की सभी 16 पेटी जब्त कर लीं और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
अंग्रेजी शराब के विरोध में पुलिस ने मंडल घाटी के बैरांगना बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परचून की दुकान चला रहे सत्य प्रकाश ग्राम-बैरांगना, चमोली के मकान से अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां मिलीं। इस पर पुलिस ने सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्य प्रकाश क्षेत्र में शराब की बोतलों को मनमाने दामों पर बेचता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुंदन राम के साथ ही उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी, राहुल मणि, हरि प्रसाद, मीना राणा और वीरेंद्र सिंह थे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी रहेगा।