{"_id":"5b44e6a84f1c1ba5468b5ac4","slug":"15312421505-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को नाबार्ड करेगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को नाबार्ड करेगा सम्मानित
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) की ओर से चमोली की श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को सर्वश्रेष्ठ गैर-सरकारी संगठन के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नाबार्ड 13 जुलाई को अपने 37वें स्थापना दिवस पर देहरादून में यह पुरस्कार देगा।
नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कापरी ने बताया कि नाबार्ड प्रदेेश में सामाजिक और महिला उत्थान पर कार्य कर रहे एक गैर-सरकारी संगठन को पुरस्कृत करती है। पुरस्कार के लिए इस बार चमोली की श्री नंदा देवी महिला लोक समिति को चयनित किया गया है। वहीं श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने बताया कि समिति बीस सालों से गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। अभी तक समिति हजारों महिलाओं और काश्तकारों को स्वरोजगार से जोड़ चुकी है।