{"_id":"5b44e5bf4f1c1b18308b569d","slug":"153124191717-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से अधिक गांवों की बिजली सात दिन से गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार से अधिक गांवों की बिजली सात दिन से गुल
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। चोटिंग लघु जल विद्युत परियोजना की बिजली लाइन बहने से ब्लाक के चार से अधिक गांवों की बिजली सात दिनों से गुल है। बिजली न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है वहीं शाम होते ही जंगली जानवरों के आने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति करने की मांग के समर्थन में डीएम को ज्ञापन भेजा।
गोपाल दानू ने बताया कि ब्लाक के चोटिंग, हरमल, उफ्थर, चनियाली सहित आसपास के गांवों में 100 किलोवाट की चोटिंग लघु जलविद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाती है। उरेड़ा की ओर से निर्मित इस परियोजना का संचालन ग्राम ऊर्जा समिति करती है। उन्होंने बताया कि तेज बारिश के कारण परियोजना की बिजली लाइन बह गई, जिससे गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीणों के पास न तो मिट्टी का तेल है न ही अन्य संसाधन। उन्होंने डीएम से गांवों में जल्द बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। दूसरी ओर उरेड़ा के अभियंता बीएस कुंवर ने बताया कि यह योजना ग्राम ऊर्जा समिति को सौंप दी गई है। ग्राम ऊर्जा समिति ही इसका संचालन करती है। अगर ग्राम ऊर्जा समिति से कोई प्रस्ताव मरम्मत कार्य का आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।