{"_id":"5b4393304f1c1b5d478b58a7","slug":"15311552479-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिनों बाद भी लापता युवकों का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिनों बाद भी लापता युवकों का नहीं मिला सुराग
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। एक जुलाई को बदरीनाथ हाईवे पर हुई बोलेरो दुर्घटना में लापता दोनों युवाओं का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान बंद कर दिया।
एक जुलाई को पीपलकोटी के समीप बदरीनाथ हाईवे पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गई थी। हादसे में बेमरु गांव निवासी देवी हटवाल और सुरेंडा गांव निवासी राकेश मेहरा भी लापता हो गए थे। एसडीआरएफ के टीम लीडर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों तक पीपलकोटी से लेकर बिरही तक नदी किनारे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन न तो बोलेरो और न ही लापता युवाओं का पता चल पाया है। अब सर्च अभियान बंद कर दिया गया है। हालांकि पुलिस चौकी पीपलकोटी के जवानों ने सोमवार को भी अलकनंदा के किनारे युवाओं की खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चला।