{"_id":"5b425fe34f1c1b0d278b5382","slug":"15310765772-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोनोमस कॉलेज का परिणाम सबसे पहले घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोनोमस कॉलेज का परिणाम सबसे पहले घोषित
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड के एकमात्र पीजी ऑटोनोमस कॉलेज ने इस वर्ष राज्य के अन्य महाविद्यालयों से पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा।
राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुक्तिनाथ यादव ने बताया कि सभी कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष पीजी ऑटोनोमस कॉलेज का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा है। अंकपत्र वितरण के लिए छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय परिसर में काउंटर सुनिश्चित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों द्वारा जिन काउंटरों पर आवेदन प्रपत्र जमा किए गए थे। वहीं से वह मार्कशीट ले सकते हैं। काउंटरों से विषयवार अंकपत्र वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों से पहले ऑटोनोमस कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने परीक्षा समिति की सराहना की है। साथ ही नए सत्र के लिए प्रवेश और कक्षाएं आरंभ करने का संकल्प भी दोहराया। प्राचार्य माहेश्वरी ने कहा कि ऑटोनोमस स्टेट्स मिलने के बाद से ही महाविद्यालय अनुशासित तरीके से परीक्षाओं का आयोजन, परिणाम की घोषणा और छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराता रहा है। बता दें अभी तक राज्य में संचालित एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, कुमाऊं विवि, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय व राज्य में संचालित अन्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं।