फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खराब ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार

खराब ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार

Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तपोवन के नागरिकों ने ऊर्जा निगम से तपोवन तल्ला में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने व अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग की है। बताया कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों के विद्युत उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल ने विद्युत वितरण खंड मुनिकीरेती के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि तपोवन तल्ला में विभाग की ओर से 250 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके दो फेज की सप्लाई करीब दस महीने से बाधित हैं। क्षेत्र के नागरिक लो- वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लो- वोल्टेज से कई लोगों के फ्रिज, एसी और अन्य विद्युत उपकरण खराब हो चुके हैं।

इस बाबत पूर्व में भी ऊर्जा निगम से शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में उक्त मामले में क्षेत्रीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से विभाग को खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद निर्देश का भी पालन नहीं हो पाया। बैठक में विभाग की ओर से एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर को बदलने की बात कही गई थी, जोकि अब तक ठीक नहीं हो पाया। चेताया कि एक सप्ताह में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण लामबंद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed