{"_id":"5b27e4a34f1c1b5d748b57af","slug":"152934109413-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित चांई गांव के ग्रामीणों ने पुर्नवास की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित चांई गांव के ग्रामीणों ने पुर्नवास की मांग उठाई
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। पुनर्वास की मांग के लिए चांई गांव के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बीते दिनों बारिश से गांव में क्षति हुई थी अब गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने शीघ्र पुनर्वास न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा।
चांई गांव आपदा से प्रभावित है और पांच साल से ग्रामीण गांव के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गुस्साए चांई गांव के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ममंद अध्यक्ष शोभा देवी, धूमा देवी, यशोदा देवी, रमेश सती और विमला देवी ने कहा कि अब आठ जून को चांई गांव में अतिवृष्टि से गांव के बीचों-बीच पांचधाराएं बन गई हैं। यहां हल्की बारिश में भी इन धाराओं में पानी बह रहा है ऐसे में बारिश के दौरान गांव में मलबा आने का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने शीघ्र पुनर्वास न किए जाने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि चांई गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अग्रिम आदेशों के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों से पुनर्वास के लिए आवेदन मांगे गए हैं।