फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग से दुष्कर्म पर गढ़वाल विवि के छात्रों में उबाल

नाबालिग से दुष्कर्म पर गढ़वाल विवि के छात्रों में उबाल

Fri, 15 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म पर गढ़वाल विवि के छात्रों में उबाल
श्रीनगर/देवप्रयाग। टिहरी जिले में स्थित एक महाविद्यालय के शिक्षक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गढ़वाल विवि के छात्रों ने कड़ा आक्रोश जताया। देवप्रयाग में भी घटना से आक्रोशित लोगों ने हिंडोलाखाल थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने थाने में खड़ी शिक्षक की गाड़ी जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन अन्य ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। लोगों ने शिक्षक को उन्हें सौंपे जाने की मांग की।
विज्ञापन

देवप्रयाग क्षेत्र के एक महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर नाबालिग पीड़िता के पिता की ओर से हिंडोलाखाल थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिक्षक को पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना से गढ़वाल विवि के छात्रों में आक्रोश है। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, आयुष मियां सहित अन्य छात्रों ने उक्त शिक्षक को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। सुधीर जोशी ने कहा कि उक्त शिक्षक के कृत्य से शिक्षक समाज की छवि धूमिल हुई है। प्रदीप पंवार व देवकांत देवराड़ी सहित सभी छात्रों ने उक्त शिक्षक के खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उक्त घटना महाविद्यालय परिसर के बाहर की है। घटना की सूचना उन्हें मीडिया व पुलिस से मिली है, जिसकी जानकारी शासन को भेजी जा रही है। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित नैखरी, पंचुर, पौड़ीखाल, जामणीखाल, लंगोर, हिंडोलाखाल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हिंडोलाखाल थाने का घेराव किया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी चंद ने कहा कि महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। थानाध्यक्ष धीरजमणि बलूनी की ओर से आरोपी शिक्षक को नई टिहरी जेल भेज दिए जाने की बात पर ग्रामीण शांत हुए। वहीं राजकीय महासविद्यालय नैखरी के प्राचार्य संदीप शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय परिसर के बाहर की घटना के लिए महाविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार नहीं है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, मगन सिंह बिष्ट, जेपी चंद, गौतम बिष्ट, रजनीश कात तिवारी, मनवर कठैत, प्रदीप रौथाण ,ज्योति कैंतुरा, लोकेन्द्र बहुगुणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed