{"_id":"5b23f2114f1c1b13358b6dee","slug":"15290823764-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन से पानी के साथ टपकी मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन से पानी के साथ टपकी मछलियां
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग/कीर्तिनगर/श्रीनगर। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में घरों में लगे नल से दूषित पानी के साथ कीड़े मकौड़े भी निकल रहे है। पुलिस थाने के मैस में शुक्रवार को खाना बनाने के लिए जैसे ही नल के नीचे बर्तन रखा गया तो पानी में मछलियां और कीड़े तैरते दिखाई दिए।
2 साल पूर्व देवप्रयाग नगर में 24 घंटे साफ पेयजल मुहैया कराने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए। कुछ दिनों तक नगर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई हुई, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति पूर्ववत हो गई। शुक्रवार को देवप्रयाग पुलिस थाने के मैस में खाना बनाने के लिए जब नल के नीचे बर्तन रखा गया तो उसमें मछलियां और कीड़े तैरते दिखाई दिए। सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी नलों से गंदा पानी सप्लाई हुआ था। कहा कि जल संस्थान पानी को फिल्टर नहीं कर रहा है। वहीं कीर्तिनगर में भी पेयजल लाइन से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। श्रीनगर के भक्तियाना निवासी पृथ्वी बिष्ट ने बताया कि गंदे पानी के सेवन से पेट के विकार हो रहे हैं। अवर अभियंता जल संस्थान जेपी कोटनाला का कहना है कि शांति गदेरे में पाइप लाइन टूटने के कारण बाहर का पानी आने से गंदगी आ सकती है। इसको आज ही सही करा लिया जाएगा। जबकि अधिशासी अभियंता देवप्रयाग आशीष भट् ने कहा कि बारिश की वजह से गंदा पानी आया होगात, लेकिन मछली और कीड़े आने की बात मेेरी जानकारी में नहीं है। जेई भेजकर लाइन चेक करवाई जाती है।