{"_id":"5b22d2444f1c1b614d8b65b4","slug":"1529008711722-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को दून में रैली को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को दून में रैली को सफल बनाने का आह्वान
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
सात सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि साहिया से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने उत्तराखंड अधिकारी/कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोनिवि (पीएमजीएसवाई) से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मांगों के समर्थन में 22 जून को देहरादून में आयोजित वाली आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष अतर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को अनसुना कर रही है। मजबूरी में उन्हें आंदोलन की राह थामनी पड़ रही है। कहा लंबे समय से कर्मचारी केंद्र सरकार के समान भत्ते देने, पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां देने, केंद्र सरकार के कार्मिकों को तर्ज पर सेवारत/ सेवानिवृत्त कर्मियों को यू हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण की पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू करने, सेवानिवृत्त के अंतिम वर्ष में ऐच्छिक स्थान पर स्थानांतरण का प्राविधान करने और इंदु कुमार पांडेय की रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी निर्णयों को न लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने वालों में श्री चंद वर्मा, हरेंद्र सिंह रावत, मोहन, लाल नाथ, हीरा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, उमेश शर्मा, संदीप पंवार, भाव सिंह, चंदन सिंह चौहान, बाबूराम शामिल रहे। वहीं लोनिवि साहिया के दफ्तर में प्रदर्शन करने वालों में अमर सिंह चौहान, रामेश्वर शाह, तेजप्रकाश, स्वराज सिंह, दीपक पंवार, पंकज बड़ोनी, नवीन प्रसाद भट्ट, प्रेम सिंह, शूरवीर सिंह, दिनेश, अरविंद, पुष्पा, चमन सिंह, जयंती देवी, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।