{"_id":"5b22d23f4f1c1bb51e8b5e5a","slug":"15290087061540-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश रेंज में वन विभाग लगाएगा 40 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश रेंज में वन विभाग लगाएगा 40 हजार पौधे
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
तीर्थनगरी और समीपवर्ती इलाकों के पर्यावरण को सुधारने के लिए वन विभाग की ऋषिकेश रेंज लालपानी व बीबीवाला बीट में विभिन्न प्रजातियों के 40 हजार पौधों का रोपण करेगी। इसके साथ ही दोनों ही बीटों में विभिन्न प्रजातियों के करीब 15 कुंतल बीज भी बोए जाएंगे। बताया गया कि लालपानी और बीबीवाला बीट में पौधों को रोपने का कार्य 15 जून के बाद प्रारंभ किया जाएगा। मानसून आने तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभाग का तर्क है कि बरसात में पौधों को पर्याप्त पानी मिलता है और बीजों को अंकुरित होने में सहायता प्राप्त होती है। रेंज के जंगल में विभाग की लच्छीवाला नर्सरी से पौधे मंगाए गए हैं, जबकि विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के बीज हल्द्वानी से मंगाए गए हैं। बताया कि कुल 80 हेक्टेयर भूमि में वनकर्मी प्रति हेक्टेयर में 500 पौधे रोपेंगे।
200 साल पुराने वट वृक्ष को मिला नया ठिकाना
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण कार्य के बीच में आ रहे 200 साल पुराने बरगद के वृक्ष को रेलवे विकास निगम की सहायता से वन विभाग ने शिफ्ट कर लिया। निगम के कहने पर विभाग ने वट वृक्ष को प्रस्तावित रेलवे स्टेशन पर लगा दिया है। लिहाजा, कर्णप्रयाग रेल लाइन का स्टेशन बनने पर फिर से लोगों को वट वृक्ष की ठंडी छाया मिलती रहेगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
दो बीटों में पौधरोपण और बीच बोना प्रस्तावित है। रेंज की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 15 जून के बाद बीटों में पौधरोपण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ट्रैक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के बीज भी बोए जाएंगे। मानसून आने से पहले उक्त कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
- आरपीएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश।