{"_id":"5b22d23d4f1c1b264d8b69be","slug":"15290087049-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ ने दिया एसोसिएशन के आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ ने दिया एसोसिएशन के आंदोलन को समर्थन
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने ट्रैकर, कमांडर सूमो एसोसिएशन के वाहनों पर स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगाने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया है। महासंघ का कहना है कि पुराने वाहनों पर स्पीड कंट्रोल डिवाइस नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने इस नियम को नए पंजीकृत वाहनों पर लागू करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को संयुक्त रोटेशन कार्यालय में महासंघ के अध्यक्ष संजय शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निजी परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एसोसिएशन के पुराने वाहनों पर स्पीड कंट्रोल डिवाइस नहीं लगाने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया है।
महासंघ ने निजी परिवहन कंपनियों की बसों का किराया रोडवेज के समान करने और निजी परिवहन की पहाड़ों में चलने वाले वाहनों का भी ए कैटेगरी में बीमा करने की मांग की है। बैठक में रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, टीजीएमओ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, यातायात के पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, रूपकुंड के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, दाताराम रतूड़ी, स्वरूप सिंह थपलियाल, सुरेंद्र चौधरी, नवीन तिवाड़ी, गजपाल सिंह रावत, यशपाल राणा, कमल नयन जोशी, प्यार सिंह गुनसोला, द्वारिका प्रसाद कोठारी, ओमप्रकाश दीक्षित, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि आदि मौजूद थे।