{"_id":"5b22d2314f1c1bb36e8b7f6d","slug":"152900869219-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
रायवाला के ग्रामसभा ठाकुरपुर में गुलदार एक घर के आंगन से पांच वर्षीय बच्ची को उठा ले गया। इस दौरान पिता ने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया और गुलदार मासूम को लेकर जंगल की ओर भाग निकला। पिता की सूचना पर पुलिस व वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची लेकिन वनकर्मी अंधेरा होने की बात कहकर जंगल में कांबिंग करने की बजाय वहां से खिसक गए।
रायवाला पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ठाकुरपुर में किराए के मकान में रहने वाली मंजू देवी घर के बाहर आंगन में खाना बना रही थी। उसकी पांच वर्षीया बच्ची निर्जला पिता राहुल के साथ उसके पास बैठी थी। इसी बीच जंगल से गुलदार आंगन में धमका और मां व पिता के बीच से निर्जला को उठा ले गया। पिता गुलदार के पीछे काफी दूर तक भागा लेकिन वह जंगल में भाग गया। आनन-फानन में राहुल ने स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस व वन विभाग को घटना की जानकारी दी। पुलिस व राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को जंगल में बच्ची की तलाश की जाएगी।