{"_id":"5b22d2264f1c1b644d8b6a8e","slug":"15290086813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य के लाभ में रोड़ा अटकाने पर गुस्सा में पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य के लाभ में रोड़ा अटकाने पर गुस्सा में पात्र
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
ग्रामसभा हरिपुरकलां में सपेरा बस्ती के 42 परिवारों सौभाग्य योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण, बस्ती के लिए ऊर्जा निगम के केबल बिछाने पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने आम रास्ते पर हक जताते हुए रोड़ा अटका दिया है, जिस पर पात्र परिवारों में गुस्सा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से उक्त भूमि की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सपेरा बस्ती के पात्र परिवार बृहस्पतिवार को हरिपुरकलां के प्रधान सतेंद्र धमांदा की अगुवाई में एसडीएम हर गिरि से मिलने पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री की हर घर सहज बिजली योजना (सौभाग्य) के तहत उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिस पर निगम ने मुहर लगाते हुए बिजली सप्लाई के लिए बस्ती की सड़क से केबल बिछानी शुरू की, जिस पर कुछ लोगों ने आम रास्ते पर मालिकाना हक जताते हुए काम रुकवा दिया।
उन्होंने शीघ्र भूमि की जांच नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, जिस पर एसडीएम ने पात्र परिवारों की समस्या को सुनने के बाद उन्हें उक्त भूमि की जल्द जांच कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर विनोद भट्ट, तारादत्त जोशी, पंकज शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, देवदत्त शर्मा, सुरेश नेगी, राहुल सती, रोहन गोस्वामी, पूजा देवी, बिंद्रा देवी आदि मौजूद थे।