{"_id":"5b22a36c4f1c1b315d8b50b5","slug":"15289967195-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के उत्तरों ग्राम पंचायत के उमा देवी मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने अलकनंदा नदी के तट से मंदिर परिसर तक जलकलश यात्रा निकाली।
बृहस्पतिवार सुबह पुजारी एपी कोठियाल, आरसी ध्यानी और अंकित डिमरी ने उमा देवी मंदिर में देवी पूजा की। ईष्ट देवताओं के आह्वान केे बाद आचार्य व्यास सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल का स्वागत किया गया। इसके बाद महिलाओं ने अलकनंदा नदी तट से उमा देवी मंदिर तक पैदल जल कलश यात्रा निकाली। इसके बाद शुरू हुई कथा में कथावाचक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल ने देवी के नौ रूपों का वर्णन किया। साथ ही नौ दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर बल्लभ प्रसाद डिमरी, गजेंद्र प्रसाद, रामप्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, भरत सिंह, मनोज असवाल, शिशुपाल सिंह, सतीश चंद्र, जगदीश प्रसाद, ताजवर नेगी, चंडी प्रसाद, माहेश्वरी देवी, कैलाश खंडूड़ी और दीपा देवी आदि मौजूद थे।