{"_id":"5b22a0834f1c1b8c278b5b38","slug":"15289959758-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदले पानी की आपूर्ति नगर वासियों के लिए बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदले पानी की आपूर्ति नगर वासियों के लिए बनी समस्या
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। सालों बीत जाने के बाद भी नगर की आधी आबादी को गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। लाखों की लागत से बनी योजना के बावजूद शहरवासी प्राकृतिक जल स्रोत व हैंडपंपों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के लिए झिरकोटी गदेरे से बनी पेयजल योजना का गंदा पानी शहरवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। विकास खंड मुख्यालय सहित नई बस्ती व मेडिकल कालेज के ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र के बालक-बालिका छात्रावास, सीएचसी की आवासीय कालोनी के अलावा नगर की आधी आबादी इस समस्या से जूझ रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता गिरीश भट्ट ने बताया कि शहर में अधिकतर कनेक्शन फिल्टर टैंक से पहले दिए गए है, जिससे समस्या बनी है। बताया कि सभी को फिल्टर टैंक से पानी दिए जाने के लिए जिला योजना में 500 मीटर पाइप लाइन बिछाने का स्टीमेंट भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।