{"_id":"5b214ef84f1c1b624d8b614a","slug":"15289095638-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा घाट पर म्यूजिकल मॉकटेल इंवेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा घाट पर म्यूजिकल मॉकटेल इंवेंट
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अल्केश्वर घाट मंगलवार को गीत संगीत की धुनों में सराबोर रहा। स्टूडेंट क्रिएटिव क्लब की ओर से अलकनंदा किनारे म्यूजिकल मॉकटेल इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग और बेहतरीन गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी। छात्रों की प्रस्तुतियों पर लोग देर रात तक झूमते रहे।
स्टूडेंट क्रिएटिव क्लब की ओर से आयोजित गीत संगीत कार्यक्रम की शुरूआत मां गंगा की स्तुति से की गई। इसके गीतों का सिलसिला शुरू हुआ जोकि देर रात तक चलता रहा। छात्र सिद्धार्थ ने, तू ही मेरी शब है सुबह है.. और प्रांजल काला ने तेरी दीवानी गीत पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। एमए संगीत के छात्र तुझे चांद के बहाने देखू.. ने लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में हिंदी, इंग्लिश, गढ़वाली व कुमाऊंनी सभी गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी जुटे रहे। कार्यक्रम के आयोजन में पंकज मैंदोली, प्रभा खंडूड़ी, अंकुऱ गोयल आदि ने सहयोग किया। इस दौरान सचिन काला, डॉली विश्नोई, मनमोहन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पारितोष रावत व दृष्टि घिल्डियाल ने किया।