{"_id":"5b1ffc8e4f1c1bf96e8b7c8b","slug":"152882293017-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में गरजे अभाविप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में गरजे अभाविप कार्यकर्ता
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में छात्र आंदोलन का दौर थम नहीं रहा है। मंगलवार को अभाविप ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग के लिए कुलपति कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां विवि प्रशासन के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि गढ़वाल विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। छात्र मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। विवि में शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त पड़े हैं, जिससे पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। कहा कि विवि छात्रों को सुविधा प्रदान नहीं कर रहा है बावजूद इसके शुल्क में लगातार वृद्धि की जा रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने 22 सूत्री मांग पत्र कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कुलपति प्रो. नौटियाल ने छात्रों को मांगों पर कार्रवाई के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा भी मौजूद थे।