{"_id":"5b1c3c994f1c1b684d8b5959","slug":"15285771813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन से किया पीपल का वृक्ष शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन से किया पीपल का वृक्ष शिफ्ट
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की जद में आ रहे बड़े वृक्षों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत शनिवार को दशकों पुराने पीपल के एक वृक्ष को शिफ्ट किया गया।
परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बिछाई जाने वाली रेल लाइन की जद में आने वाले बड़े पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा। यह कार्य हैदराबाद की ग्रीन मार्निंग कंपनी को सौंपा गया है। आज देहरादून रोड स्थित पुराने वन रेंज कार्यालय के समीप पीपल के पुराने पेड़ को मशीन के जरिये दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है। कहा कि आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण पीपल, बरगद जैसे बड़े वृक्षों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के पेड़ हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं और इनसे ऑक्सीजन की मात्रा भी अधिक मिलती है। इस कारण इनका संरक्षण करना आवश्यक है। इस दौरान वन रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी, सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।