{"_id":"5b1c0dd94f1c1bf66e8b736f","slug":"15285652131814-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने दी 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने दी 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने गति नियंत्रक व्यवस्था को राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में लागू न किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि गति नियंत्रक व्यवस्था से पहाड़ के वाहन चालकों को समस्याएं होंगी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन इस व्यवस्था को लागू किया गया तो 14 जून से गढ़वाल व कुमाऊं के समस्त टैक्सी/मैक्सी वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
बीते शुक्रवार को पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ की गरुण (बागेश्वर) में आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर लौटे संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा ने बताया कि बैठक में वाहनों पर गति नियंत्रक व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया गया। बहुगुणा ने बताया कि गति नियंत्रक व्यवस्था से पहाड़ के वाहनों में स्टेयरिंग की समस्या, पहाड़ी चढ़ाई पर न चढ़ने आदि की समस्या पैदा होगी। बैठक में कहा गया कि वाहनों में गति नियंत्रक लगाने वाली कंपनियां मनमानी कीमत ले रही हैं। वाहन स्वामियों को इसकी रसीद भी नहीं दी जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि यह व्यवस्था नए पंजीकृत हो रहे वाहनों में अनिवार्य की जाए। मांग पर कार्रवाई न होने पर गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में 14 जून को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।