{"_id":"5b1988b74f1c1b614d8b52f7","slug":"15284000586-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में पांच दिन से मॉडम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में पांच दिन से मॉडम खराब
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कालसी। तहसील स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में बीते पांच दिन से मॉडम खराब होने के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। जिस कारण आय, जाति, स्थायी, हैसियत, वारिसान, चरित्र आदि प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
तहसील स्थित मुख्यालय स्थित सेवा केंद्र से 40 से भी अधिक गांव की आबादी जुड़ी हुई है। बृहस्पतिवार को प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आए बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राधिका, अंकिता, भगत सिंह, महेंद्र सिंह, जालौन दास, रतन सिंह आदि का कहना है कि बीते पांच दिन से वह तहसील के चक्कर काट रहे हैं। दुर्गम अंचल होने के कारण लोगों के लिए रोजाना तहसील के चक्कर काटना मुमकिन नहीं है। तहसीलदार एसपी उनियाल ने बताया कि मामले में बीएसएनएल के सहायक अभियंता को पत्र लिखा मॉडम को ठीक कराया जा रहा है। जल्द जनाधार केंद्र सेवा को बहाल कराया जाएगा।