फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईटीवीपी और एसडीआरएफ ने किया शुरू किया रेसक्यू

आईटीवीपी और एसडीआरएफ ने किया शुरू किया रेसक्यू

Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईटीवीपी और एसडीआरएफ ने किया शुरू किया रेसक्यू

विज्ञापन
थराली। तहसील के पैनगढ़ गदेरे में आए बरसाती मलबे में तीन नेपाली मजदूरों के दबे होने की आशंका पर बृहस्पतिवार को रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोपहर एक बजे गांव पहुंची एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने यहां रेस्क्यू अभियान शुरू किया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कुछ बरामद नहीं हुआ।

पैनगढ़ के जंगलों में लीसा निकालने का काम करने गए तीन मजदूरों के लापता होने की शिकायत लीसा मेट खिलाफ सिंह ने राजस्व पुलिस को दी थी। बुधवार को पैनगढ़ पहुंची राजस्व पुलिस को गदेरे में इंसान के हाथ का पंजा दिखा था। भारी बारिश और गदेरे में मलबा आ जाने से मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस पर राजस्व पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद मांगी थी। बृहस्पतिवार को कांस्टेबल राम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ के 10, कंपनी कमांडर डा. बृजेश कुमार झा, इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में 19 और वन दारोगा के कंचन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वन विभाग की 5 सदस्यीय टीम दोपहर एक बजे पैनगढ़ पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह सिंह बुटोला ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने खुदाई शुरू कर दी। बोल्डर बड़े होने के चलते खुदाई में समय लग रहा है। राजस्व विभाग की टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार और नीरज पुरोहित भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed