{"_id":"5b18129f4f1c1ba66e8b682e","slug":"15283042811545-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत केबल जलने से 45 ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत केबल जलने से 45 ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति हुई ठप
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। विद्युत सब स्टेशन की केबल जलने से बुधवार को ब्लाक के 45 ग्राम पंचायतों की बिजली गुल रही। बिजली न होने पर व्यापारियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुल हुई बिजली को ऊर्जा निगम के कर्मी दिनभर में भी ठीक नहीं कर पाए।
व्यापारी पवन मिश्रा, जीवन मिश्रा, प्रेम सिंह रावत और हेम मिश्रा आदि ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे विद्युत सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण केबल जल गई। इससे ब्लॉक के 45 ग्राम पंचायतों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली नहीं होने के चलते सरकारी दफ्तरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम ठप हो गए। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते पिंडर घाटी में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। हल्की बारिश और हवा से भी पिंडर घाटी में बिजली गुल हो रही है। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता प्रकाश चंद्र गैरोला ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन की विद्युत केबल को बदला जा रहा है। जल्द ही ब्लाक की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।