{"_id":"5b16f8704f1c1bf86e8b67de","slug":"152823205210-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के आवासों की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के आवासों की हालत खस्ता
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन की डाकपत्थर में आयोजित बैठक में आवासों की मरम्मत न होने पर रोष जताया गया। मंडल अध्यक्ष तेजपाल ने कहा कि परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर स्थित निगम के आवासों का बुरा हाल है। कई आवास लंबे समय से जर्जर हालत में है। शिकायत के बाद भी निगम प्रबंधन आवासों की मरम्मत नहीं करा रहा है। क्षेत्र की सड़कों का भी बुरा हाल है। बस अड्डे से लेकर डाकपत्थर चौक तक सड़क की हालत खस्ता है। क्षेत्र में नियमित कूड़े का उठान भी नहीं होता। कहा हर बार विभागीय अधिकारी बजट की कमी बता मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। कहा यदि विभाग शीघ्र ही आवासों की मरम्मत और सड़कों की हालत को दुरुस्त नहीं करता तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में डीआर रघु, मोहम्मद असलम, रामचंद्र, हितेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार, रमेश चंद, तेजपाल सिंह, सुभाष चंद, तेलूराम, पिंटू, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।