{"_id":"5b16f3c54f1c1bf16e8b6551","slug":"152823085812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में गर्माया मानदेय नहीं मिलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में गर्माया मानदेय नहीं मिलने का मामला
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
तहसील दिवस में श्रम विभाग की ओर से प्रशिक्षण का मानदेय और टूल किट नहीं दिए जाने का मामला छाया रहा। दिवस पर क्षेत्र के 421 लोग शिकायत लेकर पहुंचे, इस दौरान श्रमिकों को शासन की ओर से संबंधित योजना स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई। भरोसा दिया गया कि इस मामले को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 221 लोग विभिन्न प्रकार की पेंशन के सत्यापन फार्म जाम कराने पहुंचे। हालांकि, इस बार महज छह समस्याएं ही दर्ज की गई, जिनमें सिंचाई विभाग से जुड़ी दो समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया गया।
पावर ग्रिड, ब्लॉक, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर दिया गया। प्रभारी तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक मामले श्रम और समाज कल्याण विभाग से जुड़े थे। इनमें राजाभाऊ शास्त्री, अरुण कुमार वाल्मीकि, मुन्ना भारती, टीकमराम शर्मा, रामदरश, त्रिभुवन प्रसाद, संजय कुमार, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, रमा देवी, दुर्गा देवी, कलावती, अनीता, श्याम प्यारी, विनय चौहान ने प्रशिक्षण का मानदेय और टूल किट नहीं दिए जाने की शिकायत की, जिसमें संबंधित अधिकारियों ने उन्हें योजना के स्थगित होने की बात कही।
बताया कि पेंशनधारकों के सत्यापन के लिए 221 फार्म जमा किए गए हैं, जिनका पटवारी भौतिक सत्यापन कर एसडीएम को रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद एसडीएम के माध्यम से संबंधित पेंशनधारकों की रिपोर्ट को समाज कल्याण विभाग को भेजा जाएगा और इसके बाद उनकी पेंशन विभाग की ओर से जारी की जाएगी।