फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिंचाई विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी

सिंचाई विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी

Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया। सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा काश्तकारों को भरना पड़ रहा है। दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई गूल की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। सिंचाई के अभाव में किसान धान की रोपाई के लिए पौध तक तैयार नहीं कर सके हैं। उनका कहना है स्रोत में पर्याप्त पानी होने के बावजूद उनके खेत सूखे हैं।
वर्ष 2010 में लघु सिंचाई विभाग ने हईया तक एक किमी लंबी गूल का निर्माण कराया। इस गूल से हईया के साथ ही किमोटा और कनबुआ गांव के 50 किसानों की करीब 30 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती थी। सिंचाई के साधन होने के कारण अच्छी पैदावार होती थी। तीन साल पूर्व भारी बारिश के दौरान गूल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे आज तक ठीक नहीं कराया जा सका है। स्थिति यह है कि सिंचाई के अभाव में खेत सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

प्रभावित किसान विरेंद्र पंवार, बाबूराम पंवार, बहादुर सिंह पंवार, मोहर सिंह, जयपाल, इंदर वर्मा का कहना है कि पहले ही सिंचाई के अभाव में टमाटर और आलू की फसल चौपट हो गई है। अब बारिश न होने के कारण धान की पौध भी तैयार नहीं हो पाई है। यदि जल्द गूल की मरम्मत नहीं हुई तो उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed