{"_id":"5b1423da4f1c1bfd6e8b5f84","slug":"152804655911compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों के गांव डिम्मर में आयोजित हुआ धार्मिक आयोजन-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों के गांव डिम्मर में आयोजित हुआ धार्मिक आयोजन-compat
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर में रविवार को ग्रामीणों ने आली गदेरा के पौराणिक उमा देवी मंदिर में माता को वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ नए अनाज का बाड़ी (आटे से बना प्रसाद) और भात का भोग लगाया।
आचार्यों ने ब्रह्म बेला से दुर्गा सप्तशती मंत्रों से मां उमा देवी की पौराणिक मूर्ति का पंचद्रव्यों से महाभिषेक कर पंचज्वाला आरती की। दोपहर को माता को नए अनाज का बाड़ी-भात सहित अन्य 56 भोग अर्पित किए गए। क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी की आराधना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मां उमा की पवित्र चौकी और दीपक को लेकर ग्रामीण माता के जयकारों से खल्दार तोक से चौंरीचौक तक गए। वहां पर देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी, महेश चंद्र डिमरी, अशोक डिमरी, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, कांति प्रसाद, नंद किशोर डिमरी, योगेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार सहित डिम्मर, नकोट, माखोली, सैंण, भभराड़ी आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां उमा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।