फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीसीजीआई ने दी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को हरी झंडी

डीसीजीआई ने दी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को हरी झंडी

Sun, 03 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीसीजीआई ने दी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को हरी झंडी
श्रीनगर। बेस अस्पताल में स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट (रक्त अवयवों को पृथक करने की इकाई) के संचालन की अनुमति मिल गई है। डीसीजीआई (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड के औषधि नियंत्रक (ड्रग कंट्रोलर) ने बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर यूनिट संचालित करने को कहा है। यूनिट के संचालन के से अब एक यूनिट रक्त चार अलग-अलग जरूरतमंदों के काम आएगा। इससे रक्त बेकार नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट यूनिट संचालन करने की कार्रवाई लगभग चार साल से चल रही है, लेकिन सुस्त सरकारी प्रक्रिया
की वजह से अभी तक यूनिट चालू नहीं हो पाई थी। अक्तूबर 2016 में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) व राज्य ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीम ने यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद लंबे समय तक मामला ठप रहा। इसी वर्ष मार्च माह में केंद्र ने कुछ आपत्तियां लगाते हुए पत्र भेजा। बेस अस्पताल की ओर से आपत्तियों का निराकरण होने के बाद विगत 5 अप्रैल को जिला ड्रग इंस्पेक्टर ने यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद अनुमति मिलने की उम्मीद बंध गई थी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि ब्लड बैंक के लाइसेंस पर ही यूनिट संचालन की अनुमति मिल गई है। मशीनों की भी जांच हो गई है। जल्द यूनिट काम करना शुरू कर देगी। इसके अलावा यूनिट की स्थापना न होना भी पीजी कोर्सेज के शुरू होने में बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मेें रक्त के प्लेटलेट्स, लाल रक्त कणिकाएं, प्लाज्मा आदि रक्त अवयव अलग हो जाएंगे। इसका फायदा यह है, कि किसी मरीज के रक्त में जिस अवयव की कमी होगी, उसी अवयव को ही चढ़ाया जाएगा। यानि कि एक यूनिट खून का उपयोग अलग-अलग मरीजों में होगा। इसका सबसे अधिक फायदा डेंगू और जले हुए रोगियों के उपचार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed