फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   33 घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू

33 घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू

Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
33 घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी।
चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज और भूमि संरक्षण वन प्रभाग की कालसी रेंज अंतर्गत कालसी जोहड़ी के जंगल में लगी आग पर सोमवार को करीब 33 घंटे बाद काबू पा लिया गया। हालांकि अब भी कुछ जगहों से धुआं उठता नजर आ रहा है। स्थिति पर पूर्ण रूप से नियंत्रण के लिए वनकर्मी नजर रखे हुए हैं। आग से करीब 55 हेक्टेयर वन संपदा जल गई है।
रविवार की सुबह सात बजे से रिवर रेंज और कालसी रेंज अंतर्गत जोहड़ी के जंगल में आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग ने बड़े क्षेत्रफल को चपेट में ले लिया था। खादर गांव स्थित गौशाला जल गई थी। आग कालसी जोहड़ी स्थित आबादी क्षेत्र के पास तक जा पहुंची थी। आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। संसाधनों की कमी के बावजूद टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह के समय यह भड़की आग सात किमी दूर धोईरा और निछिया तक जा पहुंची। आग ने कालसी जोहड़ी स्थित गैस गोदाम के सामने स्थित प्लांटेशन को भी चपेट में ले लिया। जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड, वन विभाग, तहसील और पुलिस-प्रशासन की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पूरी रात ग्रामीणों को जाग कर काटनी पड़ी। उपजिलाधिकारी वीके तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरला छानी के पास भड़की आग
चकराता। कालसी मोटर मार्ग पर कोरूवा स्थित सरला छानी के सिविल वन क्षेत्र में आग लग गई। सोमवार सुबह से वन क्षेत्र में आग भड़की हुई है। छानी के पास आग पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण अपने स्तर से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। अब तक आग से एक बड़े क्षेत्रफल में खड़ी वन संपदा जल चुकी है। डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।


अब तक 44 जगहों पर लग चुकी है आग
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग और चकराता वन प्रभाग अंतर्गत इस फायर सीजन में अब तक करीब 44 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे बड़े भूभाग की वन संपदा जल चुकी है। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत 14 और कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत 28 जगहों पर आग लगने घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed