{"_id":"5b0c37f04f1c1ba06e8b510f","slug":"152752741312-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली विधानसभा के देवसारी बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली विधानसभा के देवसारी बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट
Updated Mon, 28 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विधानसभा क्षेत्र के देवसारी के ग्रामीणों ने उपचुनाव में एक भी वोट नहीं डाला। ग्रामीणों ने सड़क की मांग पूरा न होने पर चुनाव की बहिष्कार की चेतावनी 17 अप्रैल को दी थी, लेकिन प्रशासन डेढ़ माह में भी मामले का हल नहीं निकाल पाया। सोमवार को ही सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित कुछ अधिकारी ग्रामीणों को मनाने पहुंचे और नोटा को वोट करने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
सोमवार को थराली विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान था। देवाल ब्लाक के 5 किमी पैदल वाले बूथ देवसारी में सुबह 8 बजे पोलिंग शुरू हुई, लेकिन सुबह दस बजे तक एक भी मतदाता यहां नहीं पहुंचा। यहां 581 मतदाता हैं। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी पदमेंद्र डोभाल देवसारी पहुंचे। ग्राम प्रधान बाली राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू परिहार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मांग सरकार तो दूर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी नहीं सुनीं। हालांकि इस दौरान अधिकारी नोटा को वोट करने की अपील करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। थराली रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने कहा कि ग्रामीणों से सड़क में देरी के मामले को समझाते हुए जल्द समस्या हल करने के लिए कहा गया। बावजूद ग्रामीण नहीं मानें।