{"_id":"5b0c36f84f1c1bfd6e8b504d","slug":"15275271671-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीएस की समस्याओं पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीएस की समस्याओं पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे छात्र
Updated Mon, 28 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) से हो रही समस्याओं पर डीएसओ के छात्र डाक्यूमेंट्री बना रहेे हैं। छात्रों का कहना है, कि डाक्यूमेंट्री को यूजीसी और एमएचआरडी को भेजा जाएगा। गढ़वाल विवि के छात्र लंबे समय से सीबीसीएस को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
गढ़वाल विवि में सीबीसीएस (च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम) लागू है। छात्रों का आरोप में कि विवि प्रशासन ने बिना तैयारियों के सीबीसीएस लागू किया हैा। जिससे कि छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध न होना, शिक्षकों की भारी कमी सहित कई अन्य असुविधाओं के चलते छात्रों का परीक्षा परिणाम भी खराब हो चुका है। डीएसओ के नगर संगठन सचिव प्रवीण भंडारी का कहना है कि सीबीसीएस यदि निरस्त नहीं किया गया तो छात्रों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। बताया कि अब उन्होंने सीबीसीएस से हो रही समस्याओं पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाना शुरू कर दिया है। डाक्यूमेंट्री के माध्यम से समस्याओं को यूजीसी व एमएचआरडी में रखा जाएगा।