{"_id":"5b0726774f1c1b8d6e8b4774","slug":"152719524913-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से अंधेरे में खतार गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से अंधेरे में खतार गांव
Updated Fri, 25 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
छह दिन पूर्व खतार गांव में लगा ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट के कारण फुंक गया। जिससे खतार गांव में बिजली नहीं है। शाम ढलते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग पर हरिपुर स्थित सब स्टेशन पहुंच कर हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
लोगों ने कहा खतार गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 परिवारों की दिनचर्चा गड़बड़ा गई है। बिजली के उपकरण शोपीस बना गए है। लोगों को लालटेन और जोक्टी के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी खतार गांव में अब तक विभाग ने ट्रांसफार्मर की कोई सुध नहीं ली है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को बिना लाइट के रात काटनी पड़ रही है। उधर, यूपीसीएल के कनिष्ठ अभियंता केसर सिंह चौहान ने बताया कि विकासनगर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा। घेराव करने वालों में महेंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र चौहान, नाग चंद, कृपाल सिंह बिष्ट, अंकित चौहान, धन सिंह, सोहन लाल शामिल रहे।