{"_id":"5b07258d4f1c1bf96e8b4812","slug":"152719501618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक जलता रहा झाझरा रेंज का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक जलता रहा झाझरा रेंज का जंगल
Updated Fri, 25 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
झाझरा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े क्षेत्रफल को अपने दायरे में ले लिया। करीब छह घंटे तक जंगल जलता रहा। मौके पर पहुंचे वन कर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दो किमी में खड़ी वन सपंदा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। जंगल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। पूरा आसमान धुएं के गुब्बारे से काला हो उठा। जंगल में भड़की आग धीरे-धीरे सेलाकुई, अटकफार्म और तेलपुरा तक जा पहुंची। आग धीरे-धीरे आबादी क्षेत्र का रुख करने लगी। जिसे देख लोगों ने इसकी जानकारी वन कर्मियों के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेंजाधिकारी विनोद चौहान और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब छह घंटे तक वनकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने में जुटी रही। शाम करीब छह बजे दोनों टीमों ने आग पर काबू पाया।
उधर, रेंजाधिकारी विनोद चौहान ने बताया कि जंगल में आग लगाने वाले लोगों की जानकारी तत्काल विभाग दी जाए। आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।