{"_id":"5b0724904f1c1bb36e8b4753","slug":"15271947621-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल व्यवस्था जल संस्थान को देने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल व्यवस्था जल संस्थान को देने पर मंथन
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
कैंट क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था को उत्तराखंड जल संस्थान को देने पर विचार विमर्श किया।
बृहस्पतिवार को कैंट कार्यालय में आयोजित बैठक में छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन ने कैंट क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को एमईएस विभाग से उत्तराखंड जल संस्थान को देने का आग्रह किया, जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके सैनी ने कहा कि कैंट का प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल संस्थान कैंट क्षेत्र में रोजाना सवा तीन लाख लीटर पानी की सप्लाई कर रहा है, जिसके बाद भी क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है, इसको लेकर कैंट और जल संस्थान की एक कमेटी का गठन किया है, कमेटी क्षेत्र में पानी की कमी के कारणों की रिपोर्ट कैंट के सीईओ को सौंपेगी।
सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि छावनी परिषद के 108 कनेक्शनों को उत्तराखंड जल संस्थान को स्थानांतरित करने को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष महेश चंद, शशांक चौहान, कमल भंडारी, सभासद पुष्पा पडियार, चद्रकला स्याणा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।