{"_id":"5b0450d94f1c1bd3408b709b","slug":"15270094922-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुहिक प्रयासों से ही आंतकवाद का उन्मूलन संभव: डीआईजी बलोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुहिक प्रयासों से ही आंतकवाद का उन्मूलन संभव: डीआईजी बलोदी
Updated Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आतंकवाद विरोध दिवस पर केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के डीआईसी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जवानों व अधिकारियों को आतंकवाद से निपटने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद का उन्मूलन सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो सकता है।
केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर के फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि आज आतंकवाद कई रूप में मौजूद है। आतंकवाद के कारण ही अभी दंतेवाड़ा में देश के छह जवान शहीद हो गए, जोकि सभी के लिए दु:खद घटना है। कहा कि पंजाब, मिजोरम सहित देश के कई अन्य जिलों में एक समय पर आतंकवाद अपने चरम पर था, लेकिन सरकार की प्रबल इच्छा शक्ति से इस पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने सामूहिक प्रयास को आतंकवाद के खात्मे के लिए आवश्यक बताया। आतंकवाद विरोध दिवस पर एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के कला भवन में व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया, जिसमें आतंकवाद के विरोध में बल के कर्मचारियों व प्रशिक्षुओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर उप निरीक्षक(प्रशिक्षु) राहुल प्रथम, अंकुर बडोनी द्वितीय और सरिता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डा. विनय अग्रवाल, डा. ममता अग्रवाल, एनएस रौतेला, येतेन नेगी, विजय दीक्षित, पीसी जोशी, दिलीप कुमार व जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।