{"_id":"5b0450cf4f1c1bd9408b722b","slug":"152700948212-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान पर छात्रों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान पर छात्रों ने काटा हंगामा
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ओवर रेट पर शराब बेचे जाने के विरोध में विवि के छात्रों ने दुकान पर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए छात्रों ने कुछ देर के लिए दुकान भी बंद कराई।
मंगलवार देर रात गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्रों ने शराब की दुकान में ओवर रेट व रेट लिस्ट चस्पा न किए जाने के आरोप में हंगामा किया। शहर में संचालित हो रही शराब की दुकान का पूर्व में भी डेढ़ लाख का चालान किया गया है। जबकि सोमवार को भी जिला आबकारी निरीक्षक ने ओवर रेट में शराब बेचे जाने पर दुकान स्वामी को दो दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया था। समाचार लिखे जाने तक छात्र दुकान के बाहर ही जमे हुए थे। हालांकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। छात्रों ने ओवर रेट की शिकायत फोन के माध्यम से एसडीएम से भी की।