फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो घंटे बंद रहा जेपीआरआर हाईवे

दो घंटे बंद रहा जेपीआरआर हाईवे

Tue, 22 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे बंद रहा जेपीआरआर हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
जगाधरी-पांवटा-राजवन-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग (जेपीआरआर) पर चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य में सड़क पर निर्माण सामग्री डाले जाने से आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को भी सड़क पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने पूरी सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाई हुई है। जिसके चलते अक्सर सड़क पर जाम लग जाता है। सोमवार को भी त्यूनी झूला पुल से शिमला रोड तक जाम के हालत बने रहे। कुंवर सिंह, बलवीर, कलम सिंह, यशपाल सिंह, शमशेर सिंह, बिट्टू, सचिन, प्रदीप कुमार, हरदयाल, बलवीर आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी संबंधित ठेकेदार के कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा है। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। ऐसे में आए दिन सड़क बंद होने से पर्यटकों को घंटों वाहनों में बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed