{"_id":"5b032d454f1c1bdb408b6f80","slug":"15269348481-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
Updated Tue, 22 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सूरज की तपिश और बढ़ रहे तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं। लोगों को छाता लेकर या मुंह पर कपड़ा रख कर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। पंखे की हवा भी खास राहत नहीं दे पा रही है। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। सूरज के ढलने के बाद ही लोगों को राहत मिल पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
शाम सात बजे सूरज ढलने के बाद ही गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकी। वहीं पहाड़ों पर भी गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। चकराता का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा हालांकि, शाम ढलने के बाद वहां मौसम ठंडा हो गया।