फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ में गुप्ता बंधुओं की भागवत कथा शुरु-compat

बदरीनाथ में गुप्ता बंधुओं की भागवत कथा शुरु-compat

Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में गुप्ता बंधुओं की भागवत कथा शुरु-compat

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में चर्चित गुप्ता बंधुओं की ओर से आयोजित भागवत कथा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। कथा में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी शामिल हुए। पंकज मोदी आगामी 22 मई तक अनुष्ठान में ही रहेंगे, जबकि राज्यपाल सोलंकी सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक आयोजन में बाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए।

पूर्वाह्न 11 बजे माणा रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर कथा का शुभारंभ हुआ। गुप्ता बंधु राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता और अजय गुप्ता अपनी माता अंगूरी देवी के साथ संकल्प पूजा में शामिल हुए। कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक अवधेशानंद जी महाराज ने कहा कि अधिमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मास हर व्यक्ति विशेष के लिए तन-मन से पवित्र होने का समय है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम धरती का स्वर्ग है। यहां विचरण करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। बदरीनाथ जैसा स्थान पृथ्वीलोक पर न कभी था और न कभी होगा। यहां भगवान नारायण तपस्यारत हैं। इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के साथ ही भारी संख्या में तीर्थयात्रियों की भीड़ भी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed