{"_id":"5afc67fe4f1c1bdc408b5d16","slug":"15264911281-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बाजार चौकी इंचार्ज विजेंद्र नेगी को बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त दरोगा पूर्व में भी अपने उग्र व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि आरोपी दरोगा ने बुजुर्ग पर कोतवाली परिसर में शराब के नशे में अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली रोड निवासी हुकम सिंह बर्त्वाल ने बाजार चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। हुकम सिंह ने बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए उन्होंने कंक्रीट मंगाई थी। कंक्रीट सड़क पर रखी गई थी। बताया कि मंगलवार रात को 10 बजे करीब दारोगा विजेंद्र सिंह वहां से गुजरे और सड़क पर कंक्रीट के बारे में पूछा। मेरे बेटा ने बताया कि कंक्रीट हमारी है, जिस पर दरोगा मेरे बेटे को कोतवाली लेकर आ गए। हुकम सिंह का कहना है कि जब उन्होंने कोतवाली जाकर इस संबंध में पूछा तो उक्त दरोगा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। बताया कि उन्हें सारी रात कोतवाली में बिठाए रखा। वहीं आरोपी दरोगा बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क पर कंक्रीट फैलाई गई थी। जिस पर उक्त के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन हुकम सिंह ने शराब के नशे में कोतवाली में आकर उनके साथ अभद्रता की। मामले में एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी ने बताया कि उक्त दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं बुजुर्ग के साथ मारपीट किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, सचिव सुनील रावत, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, अवनीश सडाना आदि ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की।