{"_id":"5afc67df4f1c1bde408b5c82","slug":"1526491098122-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित अधिकारी ने भेजा 2 कर्मियों को मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित अधिकारी ने भेजा 2 कर्मियों को मानहानि का नोटिस
Updated Wed, 16 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी ने विवि के सिस्टम मैनेजर व अमीन के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में झूठे आरोप लगाकर समाज में छवि खराब करने की बात कही गई है।
गढ़वाल विवि के सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव व अमीन संतोष ममगांई ने विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। उक्त शिकायतकर्ताओं का कहना था कि वित्त अधिकारी डा. मिश्रा ने वेतन के रूप में विवि से अतिरिक्त धनराशि ली थी। जिस पर विवि प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई थी। कुछ दिन पूर्व ही विवि प्रशासन ने वित्त अधिकारी डा. मिश्रा को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। डा. मिश्रा ने शिकायतकर्ता संतोष ममगाईं व संजीव श्रीवास्तव को मानहानि का नोटिस भेजा है। वहीं संतोष ममगाईं ने कहा कि उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें नोटिस प्राप्ति के 36 घंटे के भीतर माफी मांगने या फिर 10 लाख की क्षतिपूर्ति दिए जाने की बात कही गई है। ममर्गाइं ने कहा कि वह अपने आरोपों पर अडिग हैं। किसी भी प्रकार की कार्रवाई झेलने को तैयार हैं।