{"_id":"5afc67d04f1c1bd4408b5ba6","slug":"15264910833-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे-अधूरे बाढ़ सुरक्षा कार्यों से नारायणबगड़ बाजार खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे-अधूरे बाढ़ सुरक्षा कार्यों से नारायणबगड़ बाजार खतरे की जद में
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। आधे-अधूरे बाढ़ सुरक्षा कार्यों से नारायणबगड़ बाजार को पिंडर नदी से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द बाढ़ सुरक्षा का कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जून 2013 की आपदा में पिंडर नदी की बाढ़ से नारायणबगड़ बाजार को नुकसान पहुंचा था और झूला पुल भी बह गए थे। लोगों ने बाजार और भवनों की सुरक्षा के लिए शासन से नदी के तटों पर सुरक्षा दीवार और चेकडैम निर्माण की मांग की थी। तब सरकार की ओर से सिंचाई विभाग को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई। कार्यदाई विभाग ने वर्ष 2014 से बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू किए लेकिन 2017 से यह कार्य बंद पड़े हैं। बाजार के जीत सिंह मार्केट से मुख्य बाजार के बीच 500 मीटर निर्माण कार्य कर अधूरा छोड़ दिया गया। इससे नारायणबगड़ बाजार को पिंडर नदी के कटाव से खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान केवर नवीन नेगी ने बताया कि कई बार निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता जेपी थपलियाल का कहना है कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए बजट की डिमांड भेजी गई है। बजट मिलते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन