{"_id":"5af9f7834f1c1be0408b55d2","slug":"1526331264718-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
तेज आंधी के बीच पछवादून के 40 से अधिक गांवों की गुल हुई बत्ती 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह 11 बजे बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार की शाम चार बजे क्षेत्र में चले तेज आंधी के बीच कई जगहों पर बिजली पोल धराशाई हो गए थे। जिससे डाकपत्थर, पुल नंबर-1, जीवनगढ़, मेहूंवाला, अंबाड़ी, बाड़वाला, कटापत्थर, बिन्हार, बाबूगढ़, एटनबाग, हरबर्टपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई थी। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है। जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कई इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रही, लेकिन देर शाम तक सभी जगहों पर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई।