फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ-मुलायम की बहू बदरीनाथ को दान करेगी चंवर गाय-compat

लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ-मुलायम की बहू बदरीनाथ को दान करेगी चंवर गाय-compat

Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ-मुलायम की बहू बदरीनाथ को दान करेगी चंवर गाय-compat

विज्ञापन
बदरीनाथ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए चंवर गाय दान करने की इच्छा जताई है। अपर्णा ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को अपना प्रस्ताव सौंपा है। बीकेटीसी प्रस्ताव के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने में जुट गई है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं थीं। तब उन्होंने भगवान बदरीनाथ को चंवर गाय दान करने की इच्छा जताई थी। बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि अपर्णा के प्रस्ताव पर बदरीनाथ के लिए लद्दाख से दो चंवर गाय और दो याक खरीदने की योजना बनाई जा रही है। इस पर आने वाला संपूर्ण खर्च अपर्णा यादव उठाएंगी।
विज्ञापन


चंवर गाय के दूध से होता है भगवान का अभिषेक
चंवर गाय को ऋषि गाय कहा जाता है। बदरीनाथ धाम में चंवर गाय के दूध से ही भगवान नारायण का अभिषेक होता है। बीकेटीसी की ओर से चंवर गाय का दूध बाहरी फार्म हाउस से मंगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह-लद्दाख में पाई जाती है चंवर गाय
दुर्लभ प्रजाति की चंवर गाय उच्च हिमालय क्षेत्र लेह-लद्दाख में पाई जाती है। गोवंश की प्रजातियों में चंवर को सबसे अधिक पवित्र माना जाता है। बताते हैं कि चंवर गाय अपने प्राण त्याग देती है, लेकिन अशुद्ध घास व भोजन नहीं खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed