{"_id":"5af8a2314f1c1bd7408b5135","slug":"152624388613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ते ही लच्छीवाला हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ते ही लच्छीवाला हुआ गुलजार
Updated Mon, 14 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
गर्मी की बढ़ने के साथ ही नेचर पार्क लच्छीवाला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगा हैं। रविवार को करीब आठ हजार पर्यटक लच्छीवाला पहुंचे। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने के आसार हो गए हैं। राजधानी देहरादून में मशहूर पर्यटक स्थल नेचर पार्क लच्छीवाला में पर्यटन सीजन शुरू होते ही दूरस्थ क्षेत्र के पर्यटक यहां का रुख करने लगे हैं।
रविवार अवकाश के दिन लच्छीवाला पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश के अलावा ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर के पर्यटकों की पसंदीदा जगह लच्छीवाला हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लच्छीवाला वन रेंज के घने जंगलों के बीच से होकर गुजर रही नदी में जलक्रीड़ा करने का पर्यटकों को लुत्फ आता हैं। पर्यटकों को तितली पार्क, गंगा वाटिका और फव्वारे भी आकर्षित करते हैं। वन विभाग ने प्राकृतिक तरीके से नेचर पार्क विकसित किया हैं।
व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही सीजन शुरू होते ही नेचर पार्क गुलजार होने लगा हैं। देहरादून के सस्ते मनोरंजन केंद्रों में लच्छीवाला का नाम आता हैं। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि नेचर पार्क को पर्यटकों की सुविधाओं के अनुरूप विकसित कर दिया गया हैं। सीजन में अच्छी खासी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद हैं।