{"_id":"5af6030a4f1c1be1408b4891","slug":"152607207118-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमावाला में पुल निर्माण कार्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमावाला में पुल निर्माण कार्य की मांग
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर भीमावाला (नावघाट) में पुल निर्माण की मांग पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने
तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में भाकियू के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि पुल निर्माण होने से दोनों राज्यों के बीच रिश्ते मधुर होंगे। हिमाचल प्रदेश के कई लोगों की रिश्तेदारी विकासनगर और आसपास के क्षेत्र में है। इसके साथ ही हिमाचल के एक दर्जन से भी अधिक गांवों की मुख्य कृषि मंडी विकासनगर में ही है, लेकिन पुल निर्माण न होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में लोगों को विकासनगर पहुंचने के लिए 20 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ती है। पूर्व में दोनों राज्यों में आपसी सहमति से पुल निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अब तक पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। ज्ञापन सौंपने वालों में गुलफाम अहमद, पारस कन्नौजिया, अब्दुल खालिक, माहिर, विमल तोमर, पंजाब सिंह मजीठिया, सननी शर्मा, सागर, जोगिंदर सिंह बेदी, विष्णु दुबे, सननी शर्मा, तेजा शर्मा, ऋषभ, शुभम, शिवा वर्मा, सत्यम वर्मा, तेजस वर्मा आदि शामिल रहे।