{"_id":"5af602074f1c1be4408b48cb","slug":"152607181314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश न होने पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कैश न होने पर भड़के भाजपाई
Updated Sat, 12 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम में एसबीआई एटीएम पर कैश नहीं मिलने पर स्थानीय भाजपाई भड़क गए। उन्होंने बैंक प्रबंधक का घेराव कर कैश की कमी को जल्द दूर करने की मांग की। कहा गया कि इससे क्षेत्र में देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, मगर प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से शीघ्र कैश की कमी को दूर करने का भरोसा दिया गया है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र तीर्थाटन व पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में हर रोज हजारों तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की आमद होती है। उन्होंने चेताया कि एटीएम पर कैश की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं का विरोध और बढ़ जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अजय रावत, मनीष राजपूत, गजेंद्र नागर, गुरुपाल बत्रा, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।