{"_id":"5af602014f1c1bdb408b4950","slug":"15260718069-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व कांग्रेस के बीच निर्दलीय भी ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व कांग्रेस के बीच निर्दलीय भी ठोकेंगे ताल
Updated Sat, 12 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
नवगठित नगर निगम ऋषिकेश की पहली मेयर महिला होगी। निगमों में आरक्षण घोषित होने से यह तस्वीर साफ हो गई है, जिसके बाद राजनीतिक दलों के भीतर भी संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में मुख्य राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस में ऋषिकेश मेयर पद के लिए कुल मिलाकर करीब एक दर्जन नाम दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं। इसके अलावा कुछ नाम बतौर निर्दलीय भी चर्चाओं में हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार ने उत्तराखंड के सात निगमों में मेयर पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भाजपा व कांग्रेस के दावेदारों के नामों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
निकाय चुनाव की कवायद शुरू होने पर दोनों ही दलों ने विधिवत तौर पर पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं से बाकायदा अपनी दावेदारी पेश करने को कहा था। दावेदारों में भाजपा व कांग्रेस में आधा-आधा दर्जन महिला कार्यकर्ता शामिल थीं। अब जबकि इस पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई तो दलीय स्तर पर टिकट को लेकर जोड़तोड़ भी शुरू होने के कयास लगने लगे हैं। भाजपा में महिला दावेदारों की सूची में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, वर्तमान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष आदि का नाम शामिल है।
वहीं कांग्रेस पार्टी से मेयर पद के महिला दावेदारों में 1996 के निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रही वरिष्ठ नेत्री, पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदि के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा मेयर पद पर कई सशक्त निर्दलीय उम्मीदवारों के भी ताल ठोकने की पूरी संभावनाएं हैं, जिसमें कई कद्दावर नेताओं की पत्नियों के नाम काफी समय से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
भाजपा से मुकाबले पर फोकस
ऋषिकेश। क्षेत्र में नगर निगम ऋषिकेश मेयर पद के पिछले कई दिनों से महिला आरक्षित सीट होने की उम्मीद जताई जा रही थी। तभी से सत्ताधारी दल भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस में मजबूत उम्मीदवार तलाशने की चर्चाएं कार्यकर्ताओं तक में आम रही। तभी से कुछ ऐसे नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं जोकि अभी तक पार्टी से सीधे तौर पर जुड़े भी नहीं हैं।
भाजपा का बागी ग्रुप भी सक्रिय
ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने पर बीते साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर मैदान में आया ग्रुप भी ताल ठोकने के लिए लगभग तैयार माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में अंदरखाने कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं, जिनमें काफी कुछ तय भी हो चुका है। ग्रुप से जुड़े लोगों का कहना है कि वह भविष्य की परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेंगे।
भाजपा के संभावित दावेदार
- कुसुम कंडवाल, अनीता ममगाईं, स्नेहलता शर्मा, ऊषा रावत, सरोज डिमरी, कविता शाह, आरती गौड़ आदि।
कांग्रेस के संभावित दावेदार
- विमला रावत, कृष्ण रमोला, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, राधा रमोला, अनीता वशिष्ठ आदि।
जनसंख्या - 106320
कुल वार्ड - 40