{"_id":"5af5d3324f1c1be2408b4747","slug":"15260598237-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली उपचुनाव में ताकत झोंकेंगे काशी सिंह ऐरी और दिवाकर भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली उपचुनाव में ताकत झोंकेंगे काशी सिंह ऐरी और दिवाकर भट्ट
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। थराली विधानसभा उपचुनाव को फतह करने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए दल के शीर्ष नेता दिवाकर भट्ट और काशी सिंह ऐरी थराली में कई जनसभाएं करेंगे।
दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कहा कि उक्रांद आज भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, राज्य में बेरोजगारी दूर करने और सड़कों की दयनीय स्थिति सुधारने के एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में हैं। दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां बारी-बारी से राज्य के खजाने को लूटने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि दल युवाओं और मातृशक्ति के बूते चुनाव जीतेगा। दल के शीर्ष नेता दिवाकर भट्ट और काशी सिंह ऐरी चुनाव प्रचार में अपन पूरी ताकत झोंकेंगे। इस दौरान दल के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, डा. यदुनंदन भट्ट, बच्चीराम उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष सोनम बर्त्वाल, राजेंद्र बिष्ट, पृथ्वीपाल, महिपाल फरस्वाण आदि मौजूद थे। ब्यूरो