{"_id":"5aede2a94f1c1bb56a8b7e99","slug":"152553949613100-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सैनानी को 100वें जन्म दिन पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी को 100वें जन्म दिन पर दी बधाई
Updated Sat, 05 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गया प्रसाद पंचभैया का 100 वां जन्मदिन नगरवासियों ने धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने इस उम्र में उनके स्वास्थ्य और सक्रिय रहने जुड़े राज जानें।
5 मई 1918 को देवप्रयाग में जन्में गया प्रसाद पंचभैया ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वह 1957 में निकाय के अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके जन्मदिन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सौ वर्ष की उम्र में भी पंचभैया बिना चश्मा लगाए अखबार और किताब पढ़ लेते हैं। वहीं 100 वां जन्मदिन मना रहे पंचभैया ने कहा कि वह सिर्फ दोपहर में ही भोजन लेते है और रात में केवल एक गिलास दूध पीते हैं। आज भी गया प्रसाद रघुनाथ मंदिर की 108 सीढ़ियां उतरकर संगम स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में नित्य पूजा करने आते है। उनके जन्मदिन पर नगर के समाजसेवियों, साहित्यकारों, विभिन्न संगठनों ने उनका फूलमालाओं और शाल भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर उपकुलपति गुरुराम राय विवि के डा. पीपी ध्यानी, निदेशक स्वास्थ्य गढ़वाल डा. रविंद्र थपलियाल, साहित्यकार मोहन भट्ट, महाराज योगनर्सिंग दास, जीवेश कुमार, रतनेश, गौरव पंचभैया, ओमप्रकाश ध्यानी, कांता प्रसाद शर्मा, गरिमा, गुंजन, विकास ध्यानी, मुकेश भट्ट, दुर्गा ध्यानी आदि मौजूद थे।